खाना-खजाना

घर पर बनाएं होटल जैसी पाव भाजी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आप बच्चों के लिए पाव भाजी बनाकर उन्हें खुश कर सकती है। खाने में टेस्टी होने से बच्चों व बड़े जल्दी से इसे खा लेंगे। साथ ही यह सब्जियों सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद करेगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री

तेल- 1, 1/2 छोटा चम्मच

मक्खन- 4 क्यूब्स

प्याज- 1 कप (कटा हुआ)

अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1-1 छोटा चम्मच

मक्खन- 1 क्यूब

चुकंदर- 1/2 कप

लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच

पाव भाजी मसाला- 3 छोटे चम्मच

टोमैटो प्यूरी- 1/2 कप

हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

लौकी- 1/2 कप (कटी हुई)

शिमला मिर्च- 1/2 कप (कटी हुई)

आलू- 1 कप (कटा हुआ)

पाव के लिए:

मक्खन

पाव

पाव भाजी मसाला

भाजी बनाने की विधि

. सबसे पहले पैन की तेल से ग्रीसिंग करें।

. अब इसमें मक्खन पिघला कर प्याज भूनें।

. फिर इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

. पेस्ट सुनहरा भूरा होने पर इसमें लौकी और हरा धनिया डालकर मिलाएं।

. अब आलू डालकर दबाते हुए मिलाएं।

. इसके बाद चुकंदर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और टमाटर की प्यूरी डालें।

. सभी चीजों को अच्छे से मसलते हुए मिलाएं।

. मिश्रण के मिक्स होने पर इसे करीब 3 मिनट पकाएं।

. लीजिए आपकी भाजी बनकर तैयार है।

पाव बनाने के लिए

. तवे पर मक्खन पिघलाएं।

. अब पांव को बीच से काट लें।

. फिर इसमें पाव भाजी मसाला भरकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर सेंकें।

. इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरा धनिया व प्याज से गार्निश करके भाजी के साथ सर्व करें।

posted by – दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button