सहारनपुर

चंद्रयान-3 की सफलता देश के लिए अविस्मरणीय पल: शीतल टण्डन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग कराकर नया इतिहास रच दिया है। यह देश के लिए अविस्मरणीय पल है। भारत अब चंद्रमा पर पहुंचने वाला चैथा देश बन गया है। यही नहीं भारत चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

शीतल टण्डन ने कहा कि भारत का मिशन चंद्रयान सफलता के शिखर पर पहुंच चुका है। 23 अगस्त शाम 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद के दामन पर पहला कदम रख लिया है। इस ऐतिहासिक पल का हर भारतवासी को बेसब्री से इंतजार था। चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफल लैडिंग करते ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

श्री टण्डन ने कहा कि 15 अगस्त 2013 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल किले की प्राचीर से जो चंद्रयान के सम्बन्ध में जो कहा था आज वह देश के वैज्ञानिकों ने सत्य साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह सपना महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा व विक्रम साराभाई ने देखा था और चंद्रयान की सफलता की नींव भी उनके द्वारा रखी गयी थी।

उनका सपना देश के वैज्ञानिकों ने साकार कर दिया है। इससे पूर्व 1975 में आर्यभट्ट की सफलता से लेकर चंद्रयान-3 की सफलता पूरे विश्व के वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा बनेगी। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश के 140 करोड़ देशवासियों का सिर आज गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को इस सफलता की बधाई दी तथा कहा कि यह सब सबके लिए ऐतिहासिक दिन है।

अब जय जवान जय किसान और अब जय विज्ञान का लगातार सफल अभियान चलता रहेगा और देश के युवा वैज्ञानिक इसरो के चीफ एस.सोमनाथ मिशन डायरेक्टर चंद्रयान-3 श्रीकान्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी.वीरामुथुवेल, एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना, डायरेक्टर यू.आर.सेटेलाईट सेंटर एम.शंकरन की सफलताओं का अनुसरण करेंगे। व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, मेजर एस.के.सूरी, कर्नल संजय मिडढा, मुरली खन्ना, प्रवीन चांदना, अशोक मलिक, अभिषेक भाटिया, संजीव सचदेवा, भोपाल सिंह सैनी  आदि जनपद सहारनपुर के सभी व्यापारियों द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर हर्ष व उल्लास व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button