सहारनपुर

छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन जो वितरित किए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त डीजे शक्ति के अंतर्गत स्मार्टफोन जो वितरित किए जा रहे हैं कि दूसरे चरण में आज बीए द्वितीय वर्ष एलएलबी द्वितीय वर्ष तथा बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। आज इस अवसर पर लगभग 600 विद्यार्थियों को फोन वितरित किए गए।

आज इस अवसर पर जाने माने उद्यमी श्री रविंद्र मिगलानी श्री शिव कुमार गॉड श्रीचड्ढा तथा जैन कॉलेज एल्युमिनि के अध्यक्ष श्री गुलशन नागपाल उपस्थित रहे इस विद्यार्थियों को आशीष वचन स्वरूप बोलते हुए कहा की सरकार द्वारा स्मार्टफोन वितरित करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा हमारे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही।

विभिन्न शोध तथा रिसर्च के बारे में ज्ञान प्राप्त हो सके तथा हमारे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी किसी भी स्थिति में किसी से कम ना हो लेकिन इस दौरान उन्होंने कहा की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सकारात्मक होना चाहिए आज इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिओम गुप्ता ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का फूल गुलदस्ता तथा शाल उड़ाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की जैन कॉलेज के छात्रों एवं छात्राएं से अपेक्षा की जाती है कि वह इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सकारात्मक करेंगे कार्यक्रम के दौरान उप्राचार्य प्रोफेसर ममता सिंगल प्रोफेसर लोकेश कुमार प्रोफेसर हरवीर सिंह चौधरी प्रोफेसर खालिद अनवर प्रोफेसर पंकज गुप्ता प्रोफेसर मुकेश कुमार प्रोफेसर राजकुमार डॉ0 बेलू जैन डॉ0 आरती मुंडन डॉक्टर निहारिका कपिल डॉक्टर रेशमा देवी डॉक्टर बबीता डॉ0 सतीश तथा कुमारी प्राची जैन वह विजय पुंडीर का सहयोग प्राप्त हुआ सभी विद्यार्थियों ने यह आश्वासन दिया। वह भविष्य में इस टेक्नोलॉजी का सकारात्मक उपयोग करेंगे कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button