प्रयागराज

चंपत राय पर आरोप लगाने वाले पत्रकार विनीत नारायण से हाईकोर्ट ने कहा-पोस्ट डिलीट करो, आगे से सावधान रहो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इलाहाबाद: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर फेसबुक पोस्ट के जरिए आरोप लगाने वाले विनीत नारायण को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चंपत राय पर फेसबुक पोस्ट के जरिए आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन तीन में से एक पत्रकार विनीत नारायण का भी नाम था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विनीत नारायण को राहत देते हुए उन्हें गिरफ्तारी से राहत प्रदान की थी। विनीत नारायण द्वारा लगाए गए आरोपों को चंपत राय के भाई ने झूठा और साजिश करार दिया था।इन सबके बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्रकार विनीत नारायण को आदेश दिया है कि वह चंपत राय और उनके परिवार के खिलाफ लिखे पोस्ट को फेसबुक से डिलीट करें। इसके बाद विनीत नारायण के वकील ने कोर्ट में ही 10 मिनट का समय मांग कर फेसबुक पोस्ट को डिलीट किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की इस तरह की फेसबुक पोस्ट लिखने से पहले सावधानी बरती जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विनीत नारायण को इस बात के लिए भी आगाह किया कि वह आगे से इस तरह के फेसबुक पोस्ट लिखने में सावधानी बरतें। आपको बता दें कि विनीत के आरोपों के बाद चंपत राय के खिलाफ मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। आपको बता दें कि विनीत नारायण ने चंपत राय के परिवार पर बिजनौर में जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर पत्रकार अनंत विजय ने लिखा कि जिन्होंने चंपत राय जी पर आरोप लगाकर उनकी छवि खघ्राब करने की कोशिश की थी उनको इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का ये अंश देखना चाहिए। अपने लिखे-बोले पर शर्मिंदगी महसूस करते हुए चंपत जी से क्षमा माँगनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button