कर्नाटक

मुख्यमंत्री बोम्मई ने अपने पास रखा वित्त, आर. अशोक को मिला राजस्व, सभी नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेंगलुरू : कर्नाटक में बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हो गया था और अब शनिवार को नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने अपने पास वित्त, बेंगलुरु विकास और मंत्रिमंडल मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी रखी है। दरअसल, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में 29 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान अरागा जनेंद्र को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री गोविंद करजोल को प्रमुख और मध्यम सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद सिंह को पारिस्थितिकी और पर्यावरण, वी सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन, आर अशोक को राजस्व आवंटित किया गया।बोम्मई मंत्रिमंडल में ओबीसी के सात, एससी के तीन, एसटी के एक, वोक्कालिगा के सात, लिंगायत समुदाय के आठ, एक रेड्डी और एक महिला विधायक को जगह मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button