फतेहपुर

जनपद का पहला विद्यालय जहां लगाए गए कैमरे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। शहर के प्राइमरी विद्यालय अस्ती फतेहपुर की शिक्षिका आसिया फारूकी जिन्हें अभी हाल ही में माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कर कमलों से नेशनल अवार्ड दिया गया है। उन्होंने जैसे न रुकने की शपथ ले ली है। मालूम रहे कि विद्यालय में पूरी तरह नियंत्रण तथा प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाने के लिए अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए विद्यालय में सी.सी.टी.वी कैमरा लगवाने का कार्य आज पूर्ण कर लिया।

विद्यालय के प्रत्येक बच्चे तक खुद को पहुंचाने के लिए जो उन्होंने तकनीक का उपयोग किया है वह भी लाज़वाब है । इससे पता चलता है कि उनके हौसलों की उड़ान अभी बाकी हैं, अभी तो शुरुआत अभी तो पूरा आसमान बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button