फतेहपुर

ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोरई मोड एनएचटू में मंगलवार की दोपहर ट्रको की भिडन्त में तीस वर्षीय चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय मेे भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के थाना कोडवाड गांव हसनपुर निवासी आजम का पुत्र मासूक अहमद जो ट्रक चालक है। बताते है कि वह आज दोपहर ट्रक में भूसा लादकर रायबरेली जनपद के लालगंज जा रहा था जैसे ही ट्रक मलवां के कोरई मोड एनएचटू पर पहुचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिससे मासूक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायल चालक को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button