उत्तर प्रदेशजालौन

जय विश्वकर्मा सामूहिक विवाह कुंभ का हुआ आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई (जालौन)। शहर के झांसी रोड़ पुल के पास स्थित रघुवीर धाम गेस्ट हाउस में जय विश्वकर्मा सामूहिक विवाह कुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप अखिल मोहन शर्मा लखनऊ, अरुण शर्मा, संतोष शर्मा एसआई औरैया, मुन्ना एसआई औरैया, धर्मेंद्र विश्वकर्मा कदौरा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा लखनऊ, शैलेंद्र शर्मा औरैया, अध्यक्षता संतोष शर्मा इटावा, अनिल शर्मा कानपुर मौजूद रहे। विश्वकर्मा समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम जो जोड़े एक-दूसरे के हुए उनमें लाखन सिंह विश्वकर्मा पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम नीवरी करयावली जिला इटावा संग संध्या पुत्री लालता प्रसाद निवासी ग्राम टीहर जालौन, लोकेंद्र सिंह विश्वकर्मा पुत्र बलवीरसिंह निवासी सिहारी चेलापुर संग सुशीला देवी पुत्री दिनेश कुमार निवासी ग्राम अजीतापुर (जालौन), जितेंद्र कुमार झां पुत्र राधालाल झां निवासी ग्राम साकिन जनपद झांसी संग नीरज कुमारी विश्वकर्मा पुत्री रामसनेही निवासी ग्राम टोला दगुवा (हमीरपुर), भगवत सिंह झां पुत्र हुकुम सिंह ग्राम जौहरया जिला दतिया संग गोल्डी विश्वकर्मा पुत्री सीताराम निवासी ग्राम जेर जिला टीकमगढ़, रविन्द्र झां पुत्र राधालाल झां निवासी ग्राम साकिन झांसी संग माण्डवी विश्वकर्मा पुत्री सीताराम निवासी ग्राम वयोषट टीकमगढ़ झांसी, जितेंद्र कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम धरगुवा जालौन संग मंजू देवी पुत्री राजाराम निवासी ग्राम दिल्ली पश्चिम मुहल्ला छाउला के साथ विवाह सम्पन्न हुआ।समारोह में प्रमुख रूप से

राजू दीक्षित टिमरों, संजू कठेरिया जिला पंचायत सिकरीराजा से सपा प्रत्याशी, अरूण गुप्ता नगर अध्यक्ष भाजपा के अलावा जय विश्वकर्मा सामूहिक विवाह महाकुंभ के कार्यक्रम संयोजक विनोद शर्मा सम्राट ढावा (उरई), कार्यक्रम प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष कमलेश झां (कुदारी), सुरेशचंद्र विश्वकर्मा महासचिव, सह-संयोजक मनोज कुमार शर्मा, सचिव संजय विश्वकर्मा, प्रचार-प्रसार मंत्री संतोष कुमार शर्मा का विवाह समारोह में महत्त्वपूर्ण और सराहनीय योगदान रहा। अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने बर-बधु को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री भेंट कर खुशी-खुशी आर्शीवाद देकर विदा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रचार-प्रसार मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button