फतेहपुर

जरूरतमंद के लिए किया सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने रक्तदान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिले में लगातार चल रही बी पॉजिटिव ,एबी पॉजिटिव व श्याम ब्लड बैंक में किसी ग्रुप का ब्लड न होने के कारण मरीज को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डालते ही सर्व फार ह्यूमैनिटी से जुड़े भाजपा जिला मंत्री मनोज मिश्रा ,ए बी वी पी  के सदस्य रामजी शुक्ल,अर्पण पटेल व पवन  ने रात आठ बजे श्याम ब्लड बैंक पहुच कर रक्तदान किया ताकि जरूरमंद को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सके वही जिला अस्पताल में चल रहे  ।

एबी पॉजिटिव व बी पॉजिटिव की कमी के चलते शाह से फतेहपुर आकर सुयश गुप्ता ने अपना एबी पॉजिटिव रक्तदान व तुरबली पुरवा निवासी दीपक कुमार ने अपने जन्मदिन में अपना तीसरा रक्तदान किया । रक्तदान के बाद मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष वरद वर्दन बिसेन ने दीपक व सुयश को सर्टिफिकेट देकर सम्मनित किया । टीम  सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से गुरमीत सिंह ,श्याम ब्लड बैंक से प्रवीण प्रसून ,चंद्रबाला ,जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, बृजेश, अजय, मनोज उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button