फतेहपुर

महिला को सर्प ने डसा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। खखरेरू थाने के जवाहर नगर में खेत में काम कर रही 28 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी कमलेश की पत्नी माया देवी अपने खेतों में काम कर रही थी उसी दौरान जहरीले सर्प ने डसा लिया। घर वालों को इस बात की जानकारी जब मिली तो उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहॉ इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button