फतेहपुर

जरूरतमंद मरीज के लिए किया ए पॉजिटिव रक्तदान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। मरीज अमरीन पत्नी आसिफ अली निवासी ग्राम प्रेमनगर पोस्ट मंडवा ब्लाक एराया जिला फतेहपुर है मरीज अमरीन जिले के निजी अस्पताल ओमनी नर्सिंग होम फतेहपुर में भर्ती है मरीज अमरीन को रक्त की कमी है जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को तुरंत एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता बताई । मरीज अमरीन के तीमारदार रक्तदान के लिए सक्षम है लेकिन किसी का रक्त समुह ए पॉजिटिव नही था जिससे मरीज के तीमारदार काफी परेशान थे ।

तभी मरीज के तीमारदर मो० अफसान को टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी का नंबर मिला तुरंत टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी को फोन कर अपनी समस्या बताई टीम द्वारा केस की जांच कर सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला गया ग्रुप में संदेश पड़ते ही ग्रुप के सदस्य विशेष ने जानकारी प्रवीण कुमार से साझा की और तुरंत सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम ग्रुप में सूचित किया कजियाना चौक फतेहपुर निवासी प्रवीण कुमार जिला अस्पताल पहुच रहे है उनका रक्त समूह ए पॉजिटिव है और जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुच कर अपना ए पॉजिटिव रक्तदान किया।

जिससे मरीज के तीमारदार अफसान को एक यूनिट रक्त उपलब्ध हो सका । टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा समय से जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार मो अफसान ने टीम के कार्यो की सराहना की और मो अफसान ने भी रक्तदान किया और अपना रक्त कार्ड उपलब्ध करवाया जिससे टीम किसी जरूरतमंद की समय से मदद कर सके । टीम से गुरमीत सिंह, मरीज के तीमारदार मो अफसान व रक्तकोष से संतोष व नरेंद्र उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button