जल शक्ति मंत्री ने तीन दिवसीय कुश्ती चैंपियन शिप का किया उद्घाटन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नवाबगंज /गोंडा । नंदिनी नगर महाविद्यालय के खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप आए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र नें किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि गोंडा की संस्कृति और पहचान को बनाए रखने का काम सांसद बृजभूषण शरण सिंह कर रहे हैं। जबसे इन्होंने भारतीय कुश्ती संघ का दायित्व संभाला है तब कुश्ती में चारो तरफ विजय ही दिखाई पड़ रही है। उन्होंने कहा कि खेत के प्रति मोदी जी के सपना यहां साकार होता हुआ दिखाई पड़ रहा। करीब पांच हजार साल पहले भारत में एक से बढ़कर एक वीर पैदा हुए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है। हम फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार खेलो इंडिया खेलो और जीतो इंडिया जीतो के साथ काम कर रही है। खेल के लोगों को समर्पित करने के लिए हम परा सहयोग करेंगे। प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर खेलों का आयोजन करवा रही है।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल का उद्घाटन करने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी को आना था लेकिन व्यस्तता के कारण नहीं आ सके।इस अवसर पर जनपद के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




