पूर्व सपा विधायक की अगुआई में पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दुबहा बाजार /गोंडा ।समाजवादी पार्टी की कटरा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे की अगुवाई में क्षेत्र के रायपुर ,दुबहा बाजार ,एवं बनगांव में समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीला वती कुशवाहा व बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव ने किया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कटरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर दुबहा बाजार एवं बनगांव मैं आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि रहे महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा व जिला अध्यक्ष पप्पू यादव एमएलसी महफूज खान, राम भजन चौबे ,मसूद आलम खान ,लालचंद गौतम जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव राजेश मिश्रा ,राष्ट्रीय सचिव करीम खान ,श्रीमती कमलेश रंजन राम अवध गोस्वामी ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




