जालौन

जवान की मौत पर लगाया जाम, शहादत और मुआवजे की मांग, परिजनों ने किया हंगामा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। जालौन के कालपी में तीन दिन पूर्व राजौरी में तैनाती के दौरान मृत जवान के मामले में ग्रामीणों ने जोलुहपुर हाइवे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और एएसपी राकेश सिंह ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। शव सोमवार की सुबह सूबेदार के साथ प्राइवेट वाहन से भेजा गया है। जिसे पुलिस ने कोतवाली में ही रखवा लिया था। इस पर भी परिजन नाराज थे। परिजन शहादत के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। अधिकारी भी मौत के कारण पर अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को महेवा निवासी जवान अंकित सिंह की मौत की सूचना घर आई थी। इसके बाद से ही मौत के कारण को लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही थी। सोमवार को भी जाम हटाने के बाद अभी तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। जाम में शामिल कुछ लोग हाथों में तिरंगा भी लिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button