जालौन

स्कूल के पास टहल रहा था मगरमच्छ, ग्रामीणों में मच गया हड़कंप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/ जालौन। जालौन के एट में तालाबों से निकलकर गांव में घुसने का मगरमच्छों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। आज फिर सुबह जब गांव के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें तालाब के किनारे बने सरकारी स्कूल के निकट सड़क पर मगरमच्छ टहलता हुआ दिखाई दिया। जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन वन विभाग की टीम को जानकारी दी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला में एक हफ्ते पहले तालाब से निकल गए मगरमच्छ रात के समय गांव में चहल कदमी करता हुए देखा गया था। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए थे। वन विभाग को सूचना दी थी। वहीं एक बार फिर सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव से बाहर टहलने के लिए निकले तो प्राथमिक विद्यालय के बगल में बने तालाब से भारी-भरकम मगरमच्छ सड़क पर घुमता फिरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को मगरमच्छ की सूचना लगी तो पुरा गांव इकट्ठा हो गया। उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान ने सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। थोड़ी देर बाद वन दरोगा करण यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया और मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली लादकर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button