जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
खरगूपुर/गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जानेलवा हमला करने के वांछित अभियुक्त नानबाबू उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 29.08.2023 को मुकदमें की रंजिश के चलते वादी रमेश सोनकर पुत्र मलिकराम सोनकर नि0 ओरी पुरवा मौजा भटपी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा के परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी/डण्डों/बांको से मारा-पीटा तथा छप्पर के बने मकान में आग लगा दी थी। जिससे वादी के भाई के सिर पर गम्भीर चोटे आयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।




