जायसवाल समाज ने मंत्री का गर्मजोशी से किया स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा। प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क व पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गोंडा सर्किट हाउस में जायसवाल समाज गोंडा के लोगों से शिष्टाचार बैठक की। जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने बुके देकर व कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल ने समाज के कुलदेवता की चित्र भेंट कर तथा अनूप जायसवाल आशीष जायसवाल तारकेश्वर जायसवाल देवेंद्र जायसवाल आदि ने माला पहनाकर गर्मजोशी से मंत्री जी का स्वागत व अभिनंदन किया। उपस्थित समाज के लोगों से मंत्री श्री जायसवाल ने जोर देते हुए कहां कि समाज को आगे बढ़ाने ,साथ साथ चलने ,पीड़ितों की मदद करने ,समाज द्वारा विभिन्न विभिन्न स्थानों पर बैठक कर समाज को और मजबूती प्रदान कराना आप लोगों का कर्तव्य है । विदित हो कि उत्तर प्रदेश के यह पहले मंत्री व विधायक हैं जिन्होंने आज तक अपने वेतन का एक भी रुपया नहीं लिया इस मद का सारा रुपया मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा किया जाता है वही 2012 से रविंद्र जायसवाल वाराणसी के उत्तरी सीट से लगातार विधायक हैं। बैठक खत्म होने के उपरांत जलपान ग्रहण कर मय दल बल के राजधानी लखनऊ के लिए मंत्री जी रवाना हो गए।




