गोंडा

जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से कटी नहर, भारी जलभराव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज, गोण्डा। सिंचाई विभाग के नहर खण्ड के जिम्मेदार लोगों की उदासीनता ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। बिना नहर की जांच किये ही पानी छोड़ दिया गया,जिससे नहर कट गई और चारों तरफ भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामला विकास खण्ड कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दिनारी के मजरा उसरेर के पास का है। यहां नहर कटने से चारो तरफ जलभराव हो चुका है। खेतों के रास्ते नहर का पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया है। प्रधान प्रतिनिधि दिनारी मुफीस खान ने बताया कि करीब 3-4 दिन पहले नहर मे पानी छोड़ा गया था। पहले थोड़ा रिसाव था,उसके बाद वह बढ़ता गया।

गुरुवार को नहर की एक तरफ की दीवार कट गई जिससे तेजी के साथ पानी आसपास फैलने लगा। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से गई है। जिससे नहर का पानी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार काफी समय पूर्व यह छोटी नहर की शाखा निकाली गई थी। जिस पर करोंड़ो रूपये विभाग व्यय कर चुका है। लेकिन किसानों को इस नहर का कोई विशेष लाभ नही मिल सका है। बताया गया कि नहर मे पानी आते ही कहीं न कहीं नहर कट जाती है जिससे ग्रामीणों के सामने समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसका कारण बिना नहर की जांच पड़ताल किये ही पानी छोड़ देना माना जा रहा है।

जानकर बताते हैं कि नहर में पानी आते ही चूहों के बिल सहित अन्य रास्ते से पानी निकलने लगता है। और वह कुछ ही घंटे मे बड़ा होल बनकर नहर के साइड को काट देता है। ज़ब तक विभाग को इसकी सूचना होती है और बचाव कार्य प्रारम्भ होता है तब तक ग्रामीणों के सामने जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस संबंध में सरयू नहर खंड के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि प्रकरण संज्ञान मे है। नहर के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button