स्वामीनारायण छपिया मंदिर मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जर्जर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मसकनवा (गोंडा) : रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से ब्लाक मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, भवाजीतपुर, सोहिला, सैदनपुर नरैचा गांव से जुड़ते हुए स्वामी नारायण छपिया मंदिर मार्ग से जुड़ने वाला सम्पर्क मार्ग जर्जर है। मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे क्रासिंग से ब्लाक मुख्यालय के बीच सड़क जगह जगह टूटकर गढ्ढे में तबदील हो गई। भवाजीतपुर से आगे सोहिला चौराहे के बीच सड़क खराब है। सैदनपुर गांव से नरैचा गांव तक पिच रोड बनी ही नही है। कई वर्षों पूर्व लगा खड़ंजा पूरी तरह उजड़ गया है। यही हाल बखरौली से महमूदपुर, हरसिंहपुर, गड़हा, हलुवा, माड़ा होते हुए छपिया बभनान मार्ग से जुड़ने वाले सम्पर्क मार्ग का है। इसी रास्ते से गन्ना किसान अपने गन्ने को मिल तक पहुंचाते हैं। हजारों की संख्या में चार पहिया, दो पहिया सहित ट्रक आदि बडे़ वाहनों का आवागमन भी इन्ही मार्गों से होता है।




