उत्तर प्रदेशफतेहपुर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की मतगणना दिन रविवार को समस्त विकास खंडो में प्रातः 08रू00 बजे से शुरू हुई के दृष्टिगत जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने मतगणना स्थलों के अंतर्गत विकास खंण्ड तेलियानी राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर, बहुआ इण्टर कालेज बहुआ, बद्री प्रसाद ढुलीचंद्र उमराव इण्टर कालेज अमौली, जानकी इण्टर कालेज सराय बकेवर (देवमयी), श्री पुरूषोत्तम इण्टरमीडिएट कालेज खजुहा, सर्वोदय इण्टर कालेज गोपालगंज (मलवां)का निरीक्षण किया । जहाँ शांतिपूर्वक मतगणना का कार्य चल रहा था । उन्होंने आरओ को निर्देश दिए कि मतगणना स्थलों पर कम से कम दो जेनरेटर और पर्याप्त मात्रा में ईंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि विद्युत आपूर्ति में बाधा न हो और मतगणना का कार्य निरंतर होता रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button