गोंडा

जिला अस्पताल में आपदा के बारे में दी गई जानकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर आज वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आपदा की बैठक की गई। बैठक में अस्पताल आपदा प्रबंधन को आपदा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि अस्पताल में आग लग जाये या भूकंप बाढ़ वज्रपात आ जाय तो वहां के लोगों को क्या करना रहेगा इसके बारे में सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नायब तहसीलदार तथा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दामनी एप का प्रयोग करें, साथ ही आपदा सहायता कैसे करें इसके बारे में भी पूरी जानकारी दी गई, इसके बाद आपदा प्रबंधन की भूमिका के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल मैनेजर सहित अस्पताल के लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button