जिले हर्षोल्लास के साथ मनाई दिवाली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। जालौन में रविवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आतिशबाजी और रोशनी में पूरा जालौन जनपद डूबा रहा। इस बीच इस पर्व पर विधि विधान से लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। जनपद वासियों ने अपने घरों दुकानों व कार्यालय को रंग बिरंगी झालरों, दियों और मोमबत्ती से जगमग कर दिया।
शहर से लेकर गांव पूरी तरह से रोशनी में नहाया रहा। इस दौरान चारों तरफ आतिशबाजी का माहौल रहा। वहीं जालौन की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया। कोंच नगर पालिका के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने सभासदों के साथ जाकर गौशाला में तथा जनप्रतिनिधियों ने घर में जाकर लक्ष्मी और गणेश जी की पूजन-अर्चन किया।
दीवाली प लक्ष्मी के साथ गणेश आगमन की तैयारी को लेकर बच्चों ने घरों के मुख्य द्वार पर पूजा स्थल पर मनमोहन रंगोली बनाकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का स्वागत किया, परिवार के साथ पूजन करने के बाद बच्चों ने फुलझड़ी व पेंसिल लाइट जलाकर दीपावली का लुफ्त उठाया।
इससे पहले घरों को विद्युत झालयों से सजाने के बाद घर के कोने-कोने में गिवा तेल के दिए के साथ मोमबत्ती जलाई इसके बाद परिवार के साथ मिलकर लक्ष्मी व गणेश के साथ धन कुबेर की विधि विधान से पूजा की सर से लेकर गांव शाम होते ही प्रकाश की रोशनी से जगमग हो गया वहीं आतिशबाजी से गांव शहर गुलजार रहे इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी, वहीं व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानों में जाकर मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन किया।
जालौन की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने घर पर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने पुलिस लाइन पहुंचकर पूजा अर्चना की, वही जालौन के विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने गौशाला तथा अपने-अपने घरों में विधि विधान से पूजा की।




