राजस्थान

जेएनसी प्राइमरी स्कूल में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

छात्र-छात्राओं द्वारा दही-हांडी फोड़ने कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बाड़मेर । स्थानीय जीवनमल नेमीचंद छाजेड़ पब्लिक स्कूल जेएनसी स्कूल कुशल वाटिका में बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा प्री नर्सरी से प्रेप तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा दही-हांडी फोड़ने का सुंदर प्रदर्शन किया गया एवं श्री कृष्ण के भजनों पर शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उपाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा, सचिव रतनलाल वडेरा, प्राचार्य सीमा राठौड़, जेएनसी प्रधानाध्यापिका सीमा शर्मा ने बच्चों की खूब सराहना की एवं उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकगणों का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button