गाजीपुर

दवा के अभाव में दर दर भटक रहे मरीज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गाजीपुर। जिला चिकित्सालय में दवा के अभाव में दर दर भटकने को मजबूर हुए मरीजा के परिजन ने शीघ्र दवा उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से की है। माह जनवरी 2023 से टीबी रोग से ग्रसित है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय के टीबी विभाग से चल रहा है मरीज को टीवी के डाक्टर की सलाह पर अति आवश्यक दवा 18 माह चलाना है।
जो अस्पताल से ढेड़ माह दवा मिला है और अब मिलना बन्द हो गया है। इसकी लिखित शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में किया गया है। यह दवा बाहर बाजार में भी उपलब्ध नही है मरीजो को इलाज के लिए इधर उधर भटकने पर मजबूर है।
जिला अस्पताल में टीबी के मरीज के लिए अति आवश्यक दवा शीघ्र उपलब्ध कराये जाने व दवा की कालाबाजारी पर रोक लगाने की गुहार लगायी है। इस सम्बन्ध में जिला अस्पताल के स्टोर कीपर नरेन्द्र ने बताया कि दवा कि कमी 1 अगस्त से हुई जो जिसके लिए मांग शासन को भेजा गया है और सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी और दस दिन के अन्दर टीबी की दवा उपलब्ध हो जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button