गोंडा

झिलाही- सिसवा मार्ग की मरम्मत माह अक्टूबर तक अवश्य हो जाए-आयुक्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । आयुक्त, देवीपाटन मंडल श्री एस०वी०एस० रंगाराव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत सिसवा मनकापुर में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका) वनटांगिया का स्थलीय निरीक्षण किया और पूरे गुणवत्ता के साथ निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने झिलाही- सिसवा मार्ग की खराब स्थिति के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया है कि आगामी अक्टूबर तक सड़क की मरम्मत करा दी जाएगा।उनके द्वारा अक्टूबर में इसका निरीक्षण किया जाएगा उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि उनके क्षेत्र में कोई और मार्ग क्षतिग्रस्त हो तो वे उसे लोक निर्माण विभाग को अवगत करा दें ताकि उसकी मरम्मत हो सके।आयुक्त ने गायत्री गोधाम सिसवा का भ्रमण कर वहां के गोवंश के रखरखाव, भूसा व पानी की व्यवस्था, टीकाकरण आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अच्छे कार्य की सराहना की। उन्होंने उपस्थित लोगों के मांग के अनुसार यथासंभव मदद का भी आश्वासन दिया।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री देवेंद्र मणि सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button