रेल सम्पत्ति चोरी करते तीन बालक व एक अभियुक्त हुए गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोडा। 01.09.2021 को उनि राणा प्रताप सिंह, उनि ललितेश कुमार सिंह, कान्स अरशद अली और कान्स बीएन राय सभी रेसुब पोस्ट गोण्डा उनि विमल कुमार सिंह, हेका. श्रीराम सीआईबी गोंडा क्षेत्र में आपराधिक निगरानी कर रहे थे। चार व्यक्ति (1) मोटू उत्तर जुम्मन निवासी ग्राम खमौवा थाना देहात कोतवाली बलरामपुर जिला बलरामपुर उम्र 23 वर्ष (2) सलमान पुत्र युसूफ निवासी महारानी गंज घोसियाना थाना नगर कोतवाली जिला गोंडा उम्र 17 वर्ष (3) साहिल पुत्र अली अहमद निवासी मोहल्ला महारानी गंज घोसियाना थाना नगर कोतवाली जिला गोंडा उम्र 16 वर्ष (4) अमित विश्वकर्मा उर्फ पंचू पुत्र श्यामलाल विश्वकर्मा निवासी साहबगंज थाना नगर कोतवाली जिला गोंडा उम्र 16 वर्ष को रेलवे सिग्नल केबल की चोरी करते पाकर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 4 बण्डलों में कुल 49 मीटर केबल बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 10000 है।




