गाजीपुर

टैबलेट से विद्यार्थियों को ज्ञान की तकनीक मिलेगी: दयाशंकर मिश्र दयालु।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 टैबलेट से विद्यार्थियों के जीवन-संकल्प को पूरा करने की सुविधा उपलब्ध होगी: प्रो.हरकेश सिंह

गाजीपुर: सत्यदेव कॉलेज के परिसर में, उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टैबलेट वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ’राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु एवं कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि  जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति व  जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरकेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सत्यदेव कॉलेज के परिसर में 726 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित कर आत्मीय बधाई दी। उन्होंने ने मां सरस्वती, परमहंस संत पवहारी बाबा और कर्मवीर सत्यदेव सिंह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में सदर तहसीलदार मजिस्ट्रेट श अभिषेक राय भी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सानंद सिंह ने परमहंस पवहारी बाबा और मां गंगा के महत्व के साथ ही गाजीपुर जनपद तथा इसके शहरी क्षेत्र की विशेष संरचना से अवगत कराया। उन्होंने सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज  के सभी संस्थाओं से और सभी विद्यार्थियों की शिक्षा के विषय में  विशेष रूप सेे यहां पर प्रदान की जाने वाली तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, मानविकी, विज्ञान की शिक्षा एव जीवन मूल्यों की संस्कृति से मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को परिचित कराया।

मंत्री जी का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि माननीय मंत्री जी मूलतः गाजीपुर जिले के निवासी है और गोमती नदी के किनारे के रहवासी हैं। अपनी शिक्षा-दीक्षा, ज्ञान और राजनीति की सेवा उन्होंने काशी की परंपरा से सीखी है। डॉ सानंद ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शिक्षा दीक्षा से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री होने तक की अनेक विशेषताओं से उपस्थित समुदाय को परिचित कराया ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डॉ मंगला प्रसाद सिंह का स्वागत करते हुए उन्होंने उनके व्यक्तित्व के अनेक गुणों पर प्रकाश डाला। साथ ही पिछले वर्ष कोविड-19 की समस्याओं के समाधान में उनकी तत्परता के विषय में उनके समर्पण का भी बोध कराया ।

अतिथियों का सम्मान सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस गाजीपुर के सीएमडी प्रोफेसर आनंद सिंह और सत्यदेव कॉलेज के निदेशक अमित रघुवंशी , काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय और प्राचार्य गण डॉ रामचंद्र दुबे, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह तथा इंजीनियर सुनील द्वारा अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया ।

स्वागत और सम्मान के बाद कॉलेज के सीएमडी प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह ने सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज गाजीपुर और आज के टेबलेट वितरण योजना पर प्रकाश डाला तथा अतिथियों का स्वागत किया। जिलाधिकारी डॉ मंगला प्रसाद ने विद्यार्थियों को परिश्रम के आधार पर जीवन निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने टैबलेट वितरण योजना और सरकार के संदर्भों का उल्लेख करते हुए बताया कि ज्ञान के तंत्र से आप के शैक्षणिक दरवाजे खुलेंगे। मुझे विश्वास है कि इसका प्रत्येक विद्यार्थी सदुपयोग करेगा।

राष्ट्र के नागरिक के रूप में आगे बढ़ना विद्यार्थी की आवश्यकता है जिसको उत्तर प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महसूस कर के विद्यार्थियों को दिया है। मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कर्मवीर सत्यदेव सिंह के शैक्षणिक योगदान की तुलना पंडित मदन मोहन मालवीय से किया। उन्होंने बताया एक व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र में ,शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से समाज की कितनी बडी सेवा कर सकता है यह महाविद्यालय संस्थान इसका एक उदाहरण है।

हमें खुशी है प्रबंध तंत्र के द्वारा लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। आज इस अवसर पर मेरे लिए गौरवशाली पल है कि इसी जिले का रहने वाला हू। यह सेच कर गर्व का अनुभव होता है कि आज गाजीपुर की धरती पर मंत्री के रूप में टेबलेट वितरण कर रहा हू आज उत्तर प्रदेश की सरकार ने विद्यार्थियों को ,समाज के नागरिकों को, एक स्वतंत्र और पवित्र वातावरण दिया है।

आज हम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों का आवाहन करते हैं  कि वे सभी लोग तकनीक और ज्ञान के क्षेत्र में लगातार अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें।  उत्तर प्रदेश की सरकार ने टेबलेट प्रदान कर उन्हें वैश्विक संचार क्रांति से जोड़ा है। अब उत्तर प्रदेश का युवा मॉडर्न होने के साथ स्मार्ट युवा भी हो जाएगा। हमें विश्वास है कि टैबलेट वितरण के माध्यम से, विद्यार्थियों को ज्ञान की तकनीक मिलेगी और उनके जीवन-संकल्प को पूरा करने की सुविधा उपलब्ध होगी ।

आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह जी ने, सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के कार्यक्रमों और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोच को वैश्विक स्तर पर आवश्यक बताया। प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार युवाओं को तकनीक के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पहचान देना चाहती है।

इसके लिए टैबलेट एक उपयुक्त उपकरण है। सरकार ने उत्तर प्रदेश के वातावरण को तकनीक से जोड़ कर विद्यार्थियों के मार्ग को प्रशस्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल पूरे देश में उदाहरण बनता जा रहा है। हमें विश्वास है कि आज के डिजिशक्ति कार्यक्रम की उपयोगिता पूरे देश से होकर के विश्व तक पहुंचेगी और हम सभी का संकल्प पूरा होगा।

आज के इस कार्यक्रम में सत्यदेव डिग्री कॉलेज के 261 विद्यार्थियों को तथा सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के 112 विद्यार्थियों टेबलेट वितरित किया गया । कार्यक्रम में सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी पॉलिटेक्निक कॉलेज गाजीपुर के 228 विद्यार्थियों को और सत्यदेव आईटीआई  के 81 टैबलेट वितरण किया गया। साथ ही हकीम हैदर कॉलेज के 54 छात्रों को भी टैबलेट वितरित किया गया। मंत्री डॉ दयाशंकर दयालु  के कर कमलों द्वारा कुल 726 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किया गया।टैबलेट पाकर के छात्र-छात्राएं झूम उठे।

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा नेता श्री सुनील सिंह , निखिल राय, रत्नेश त्यागी ,कवि यशवंत सिंह यश ,प्रमोद कुमार सिंह , किरण पांडेय,विवेक सौरभ, चुनमुन राजभर,अमित सिंह ,डॉ विजेंद्र सिंह ,नवनीत वर्मा ,दिनेश यादव, इंजीनियर जनार्दन साहनी अभिषेक ,प्रभाकर त्रिपाठी ,दिनेश सिंह ,अमित वर्मा, वरुण चौबे ,सदर तहसीलदार अभिषेक राय,कमलेश सिंह ,मनोज यादव, अरविंद विश्वकर्मा ,अरशद ,मनोज यादव ,सुमित सिंह  धर्मेंद्र मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button