बलरामपुर

बाइक सवार की आमने सामने टक्कर में दो की मौत तीन घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उतरौला : बस्ती उतरौला मार्ग पर सोमवार की रात्रि लगभग दस बजे ग्राम हासिमपारा कोतवाली उतरौला क्षेत्र अंतगर्त दो बाइक सवार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें अखिलेश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता 22 वर्ष, अरूण कुमार पुत्र घनश्याम पाण्डेय 26 वर्ष, प्रमोद पुत्र राघव प्रसाद 22 वर्ष,गुड्डू पुत्र रघुनंदन 24 वर्ष, व ग्राम नंदौरी निवासी परमजीत पुत्र आत्माराम 25 वर्ष बाईक से एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।

डुमरियागंज मार्ग पर हासिमपारा के निकट दो बाइकों के आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में अखिलेश गुप्ता व परमजीत यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो ग‌ई तथा अरूण कुमार,प्रमोद व गुड्डू को गंभीर चोटें लगी।ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उतरौला अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उतरौला लाया गया जहां प्रथम उपचार के उपरांत तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। रात में ही घटना की सूचना मिलने पर राकेश कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर,अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्यय केंद्र उतरौला पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली खबर लिखे जान तक परिजनों ने बताया कि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में करायााा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button