फतेहपुर
बोलेरो की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। चाँदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के समीप रविवार की देर शाम साइकिल से दुकान समान खरीदने आ रहे 35 वर्षीय युवक को टक्कर मारते हुए बोलोरो अनियत्रित होकर खंती में जा पल्टी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गयी। जानकरी के अनुसार थाने के बेहटी गांव निवासी गयाराम का पुत्र मनोज कुमार साइकिल से दुकान समान लेने आ रहा था।
जब वह अमौली के समीप पहुंचा इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार आ रही बोलोरो साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खंती में जा पल्टी। हादसे के बाद मनोज की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।




