उत्तर प्रदेशजालौन

ट्रेन से टकराकर चार अन्ना मवेशियों की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन । झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के एट भुआ सेक्शन में वीरवार को पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस नंबर 01431 से अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। इसके चलते ट्रेन करीब 15 मिनट खड़ी रही। बाद में कीमैन की मदद से ट्रेन चालक ने ट्रैक से मवेशियों के शवों को हटाया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस जब एट स्टेशन से गुजर रही थी तभी रेलवे क्रासिंग नंबर 172 सोमई हरदोई के पास अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक एसके झा ने ट्रेन को कंट्रोल किया। तब तक चार मवेशी इंजन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और भुआ के स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार को दी। इसके बाद चालक ने कीमैन की मदद से इंजन में फंसे हुए जानवरों के शवों को निकाला। तब जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। ट्रेन 10.30 बजे से 10.45 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद गंतव्य को रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button