डीएम ने ढेमवाघाट बाढ़ क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । आज बुधवार को डा0 उज्ज्वल कुमार ने तहसील तरबगंज के अन्तर्गत ढेमवाघाट बाढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं तथा बाढ़ से संबंधित सारी व्यवस्था कर ली गई हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ खण्ड सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से संबंधित पूरी तैयारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं कि इसके आस-पास के गावों में रहने वाले लोगों को बाढ़ से किसी प्रकार से कोई समस्या न होने पाये।
उन्होंने बाढ़खंड अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ चौकियों के साथ-साथ बाढ़ से संबंधित अन्य सारी व्यवस्थायें रहें। जिससे बाढ़ से किसी को कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होंने कहा है कि अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर तैयारी कर लें।इस अवसर पर विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




