किसानों सहित राहगीर भी आवारा पशुओं से हो रहे परेशान, वाहनों को रोड पर निकलने में हो रही समस्याएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद क्षेत्र में किसानों सहित राहगीर भी आवारा पशुओं से हो रहे परेशान और छोटे बड़े वाहनों को रोड पर निकलने में काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है । और आए दिन कहीं ना कहीं इधर उधर घूम रहे आवारा जानवरों से सड़क हादसे हो रहे हैं । क्योंकि आवारा जानवर झुंड बनाकर इधर-उधर निकलते हैं । जिससे किसानों को अपनी फसलों में नुकसान उठाना पड़ रहा है । तो वही दूसरी तरफ रोड पर बैठे आवारा पशुओं के झुंड से हाईवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों को निकलने में काफी समस्याएं हो रही हैं । ऐसा एक दृश्य महमूदाबाद सिधौली संपर्क मार्ग पर सिरौली चौराहा पर स्थित पुलिस सहायता केंद्र के पास लोगों को देखने को मिला । जहां पर छोटे- बड़े वाहनों के द्वारा बार बार हॉर्न की आवाज लगाई जाती है फिर भी आवारा जानवर रोड पर से उठने का नाम नहीं लेते है । जिससे मजबूर वाहन चालकों को अपने वाहन को रोड से साइड में करके निकालना पड़ रहा है । और इन आवारा जानवरों के झुंड से राहगीरों को व किसानों को काफी समस्याएं उत्पन्न करते आ रहे हैं । ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले एक आदेश जारी हुआ था कि विकासखंड के अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान मिलकर अपने अपने क्षेत्र में इधर-उधर घूम रहे आवारा पशुओं को गौशाला बना कर उसमें बंद कराएंगे । और वहीं पर गौशाला में बंद जानवरों के चारा पानी की व्यवस्था भी करेंगे । और वही खबर कवरेज करने के दौरान किसानों व कुछ राहगीरों ने मीडिया को बताया कि उक्त आदेश सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया । क्योंकि जारी हुये आदेश का पालन संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा नहीं किया गया । और यदि अधिकारी व कर्मचारी आवारा जानवरों के लिए कुछ अच्छे उपाय करते तो शायद जो नजारा रोड ऊपर देखने को मिलता है यह ना मिलता । और जो सड़क हादसे आवारा जानवरों के कारण होते हैं वह भी कम हो जाते । देखना है की खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारी इधर – उधर धूम रहे आवारा जानवरों पर कोई कार्यवाही करते हैं या नहीं । या फिर ऐसे ही संबंधित अधिकारी कागजों पर लीपापोती कर के सड़क पर निकालने वाले राहगीरों को हादसे का शिकार करवाते रहेंगे । और इसी तरह किसनों कि फसलें बर्बाद होती रहेंगी ।




