फतेहपुर

डीएम व एसपी ने गोष्ठी कर जनप्रतिनिधियों के साथ समस्याओं पर की चर्चा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर । दिनांक 28.10.2023 को जिलाधिकारी फतेहपुर व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में जनपदीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र व जनपद से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये है। गोष्ठी में मा० चन्द्र प्रकाश लोधी (विधायक सदर), मा० राजेन्द्र पटेल (विधायक जहानाबाद), मा० जय कुमार जैकी (विधायक बिंदकी), मा० विकाश गुप्ता ( विधायक आयाह शाह) एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मा० अभय प्रताप सिंह सहित अपर पुलिस अधीक्षक, एडीएम फतेहपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, निरीक्षक LIU, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button