गोंडा

डीएम व एसपी ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्य का लिया जायजा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रशिक्षण कार्य से गैरहाजिर रहे 07 कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर निलंबित करने की कार्यवाही कराने के आदेश दिए हैं। गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों में असलम सिद्दीकी प्रधान लिपिक जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय, इन्द्रजीत पटेल अवर अभियन्ता आईटीआई, सुरेश अवर अभियन्ता आईटीआई, रईस अहमद प्रधानाध्यापक झंझरी, महेन्द्र सिंह सहायक अध्यापक कर्नलगंज, सुरेश कुमार सहायक अध्यापक परसपुर तथा राजकुमार गुप्ता अवर अभियनता नलकूप खण्ड शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 8400 पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिक-प्रथम का प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें थॉमसन कालेज में 528 तथा एलबीएस पीजी कालेज में 312 सहित प्रतिदिन 840 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कार्मिक-प्रथम का प्रशिक्षण आगामी 06 फरवरी तक चलेगा। जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक को आदेश दिए हैं कि मतदान कार्मिक प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्यवाही कराएं तथा यह सुनिश्चित कराया जाय कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण में सभी कार्मिक समय से उपस्थित हों।
वहीं प्रशिक्षण कार्य का जायजा लेने के लिए डीएम मार्कण्डेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने टामसन कालेज व एलबीएस पीजी कालेज का निरीक्षण किया। इसके अलावा अधिकारियों ने जीजीआईसी कॉलेज में पहुंचकर वहां पर सुरक्षा बलों के ठहरने हेतु किए जा रहे प्रबंधों को देखा। टामसन कालेज में डीएम व एसपी ने प्रशिक्षण कक्ष में स्वयं बैठकर ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य को देखा तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों से सवाल भी पूछे।वहीं प्रशिक्षण में जिलाधिकारी के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा सभी कार्मिक आयुष विभाग की इम्यूनो बूस्टिंग किट प्रदान की जा रही है। सीडीओ ने बताया कि दी जा रही किट में आयुष काढ़ा, सन्समनी वटी की गोलियां तथा आयुष च्यवनप्राश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन महत्वूपर्ण कार्य है ऐसे में मतदान कार्मिकों को कोविड से सुरक्षित रखना जिला प्रशासन की भी जिम्मेदारी है। इसलिए प्रशिक्षण में आने वाले सभी कार्मिकों को आयुष विभाग की इम्यूनो बूस्ंिटंग किट दी जा रही है।इस अवसर पर अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button