आजमगढ़

डॉ. मालती मिश्रा के प्रबंधक बनने पर हर्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। जिले की प्रसिध्द शिक्षाविद समाजसेवी डॉ. मालती मिश्रा को अम्बेडकरनगर जिले के चंडी प्रसाद मिश्र अक्षयचंदा राष्ट्रीय इंटर कालेज तेंदुआई कला का निर्विरोध प्रबंधक चुने जाने पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने बैठक कर बधाई दिया है।

प्रबंध समिति के सदस्य शशिमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सदस्यों ने कहा कि डॉ. मालती मिश्रा के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के चतुर्दिक विकास को दिशा मिलेगी। डॉ. मालती मिश्रा को शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधन का खासा अनुभव है। पूर्व में वह आजमगढ़ के श्री दुर्गा जी पी.जी. कॉलेज चन्डेसर के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग की अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुकी है। इसके साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहती है। उनकी पुत्रवधू डॉ मनीषा मिश्रा नारी शक्ति संस्थान आजमगढ़ की अध्यक्ष है।

उनके अनुभव का लाभ इस संस्था को मिलेगा। बैठक में डॉ. आनन्द मिश्र डॉ. मधुकर तिवारी, विकेश उपाध्याय, आनंद मिश्र एडवोकेट, सन्तोष उपाध्याय संजय सेठ शिवेंद्र सिंह रानू रामकृष्ण दुबे बबलू मुकेश श्रीवास्तव राधारमण तिवारी सन्तोष मिश्रा सुग्गू संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button