कला-साहित्य

तजुर्बा।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भागदौड़ भरी जिंदगी में,
तजुर्बे का बड़ा अहसान है,
यह गलतियां कराकर,
कुछ सीख दे जाती है,
वक्त और हालात को,
पहचानने की गुरबत दे जाती है,
यह इन्सान को ग़लत फैसले से बचाता है,
हां यह भी सच है कि,
तजुर्बा भी ग़लत फैसले से ही,
मन में समाता चला आता है।
यह नजदीकी रिश्तेदारों को,
पहचानना बतातीं है,
मुश्किल वक्त में हालात बेहद नाज़ुक होने पर,
साथ पाने की एक सीख देने में,
सक्षम हथियार बनकर,
सूक्ष्म तरीके से समाज में बदलाव करने की,
अहम सीख दे जाती है।
हमें सम्हलकर रहने के लिए,
तजूर्बा की दरकार पड़ती है,
ज़िन्दगी में पहली कतार में खड़े होकर,
सफ़र में आगे बढ़ने में,
तजुर्बे की बड़ी अहमियत दिखाई देती है।

डॉ ०अशोक, पटना, बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button