कला-साहित्य

ताउते तूफान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

“सरित” ताउते ने किया, अनचाहा उत्पात  l

अर्ध मई में आ गई, महा बाढ़ बरसात  ll

गोवा, कन्नड़, केरला, तमिल, महा, गुजरात  l

राज, लक्ष्य, दादर, दमन, दुखदाई बरसात  ll

सागर अति विकराल था, डूब गया जलयान  l

सुनकर आहत हो गया, सारा हिन्दुस्तान  ll

जय बचाव दल की “सरित”, दो सौ लिए बचाय  l

सौ लोगों का शव अभी, खोज रहें हैं हाय  ll

कच्चे घर ढहकर बहे, फसल हुई बरबाद  l

पक्के घर जर्जर हुए, कौन रहे आबाद  ll

पेड़ टूटकर गिर बहे, उखड़े पड़े समूल  l

पुल टूटे, सड़कें बही, सारी बिजली गूल  ll

गिर धँसकर मलबा बना, ऐसा लगा असाढ़  l

सरिता पथ बाधित हुआ, “सरित” आ गईं बाढ़  ll

ताऊते से तर हुआ, पूरा हिन्दुस्तान  l

दुबले पगले हो गए, कृषक खेत खलिहान  ll

गर्मी की जायद फसल, दींन्हा लकबा मार  l

राहत पैकेज दे रही, राज्य केन्द्र सरकार  ll

मंडी में दुर्गंध है, भींगा, सड़े अनाज  l

गाँव गली ऐसी लगे, डूबा हुआ जहाज  ll

” सरित” यान जितनी रही, आँधी की रफ्तार  l

सड़ा टमाटर सा लगे, शहर और बाजार  ll

ग्राम कवि सन्तोष पाण्डेय “सरित” गुरु जी गढ़ रीवा

 (मध्यप्रदेश) 8224913591 /8889274422

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button