गोंडा

तीन एफपीओ में गोनार्द फरामर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड का भी चयन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

परसपुर /गोण्डा। महामहिम राज्यपाल महोदया के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण के परिपेक्ष्य में जनपद के समस्त कृषक संगठनों कीजिला कृषि अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कृषि कल्याण केन्द्र सभागार में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमे कृषि उत्पादक संगठनों से सम्बंधित कृषक उत्पाद संगठनों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की रिपोर्ट के साथ उक्त बैठक में प्रतिभाग किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता उप निदेशक कृषि शैलेंद्र शाही तथा जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में गोनार्द फारमर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड परसपुर के रविशंकर सिंह उर्फ पवन सिंह ने भी हिस्सा लिया। वही आगामी 17 अगस्त को महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम की जानकारी अवगत कराते हुए उप निदेशक कृषि ने कहा कि जनपद के तीन एफपीओ का चयन उक्त कार्यक्रम में अपने उत्पाद का स्टाल लगाने के लिए किया गया। जिसमें गोनार्द फरामर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड को भी सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी गोनार्द फरामर्स प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के कार्यकारी अधिकारी उत्कर्ष सिंह ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button