गोंडा

18 वर्ष पूरा होने पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दिए निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । रोल प्रेक्षक/आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, एस0वी0एस0 रंगाराव की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2022 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों की निर्वाचक नामाविलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यो की समीक्षा बैठक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें आयुक्त ने 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में कमजोर वर्ग के लोगों, मजदूर वर्ग, मलिन बस्ती में निवास करने वाले व ईट भट्टों पर कार्य करने वाले लोगों का यदि अभी तक मतदाता पहचान पत्र नही बना है तो जांच कराकर उनका शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। बैठक में रोल प्रेक्षक/आयुक्त ने ई.पी. रेसियो तथा जेंडर रेसियो बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर महिलाओं का नाम छूट गया है वहां पर ए.आर.ओ. व ए.ई.आर.ओ कारणों का पता कर 30 नवंबर तक उनका नाम जुड़वाने का कार्य करें।उन्होंने फार्म – 6 की प्रगति कम होने के दृष्टिगत राजनीतिक दलों से भी अनुरोध किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी श्री सुरेश कुमार सोनी, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट श्री अर्पित गुप्ता, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष/ मंत्री/ प्रतिनिधि गण व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button