तेलंगाना

तेलंगाना स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राज्य के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने गन पार्क में पृथक राज्य आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। कोविड-19 के कारण राज्य में इस साल जश्न सादगीपूर्ण रहा। संक्रमण का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने कई पाबंदियां लगा रखी हैं और जश्न मनाने के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं। तेलंगाना की स्थापना दो जून, 2014 को की गई थी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के लोगों को इस मौके पर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने भी ट्विटर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सौंदराराजन ने ट्वीट किया, ‘‘ तेलंगाना राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों को श्रद्धांजलि। कोरोना वायरस के कारण लगातार दूसरे साल स्थापना दिवस का जश्न सादगीपूर्ण रहा। मंत्रियों, सरकारी सचेतकों और अन्य लोगों सहित मनोनीत गणमान्य व्यक्तियों ने अपने संबंधित जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button