फतेहपुर

दबंग प्रधानपति ने संविदा कर्मी को मारी गोली, गंभीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फ़तेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग प्रधान पति ने सोमवार की देर शाम अपने दो साथियों के साथ संविदा कर्मी के घर धावा बोलते हुए गोली मार दिया। हादसे में संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को भर्ती कर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चांदपुर औढेरा गांव निवासी सूरज कुमार यादव (30) कनपुरवा पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है।  रविवार को थाना क्षेत्र के धाता फीडर के भदौहा गांव में फाल्ट हो गया था, जिसे ठीक कर वह वापस आ गया था।

सोमवार को फिर वही से बिजली बिगड़ गई, तभी गांव के प्रधानपति सुनील तिवारी अपने दो अज्ञात साथियों के साथ असलहों से लैस होकर संविदा कर्मी के घर पहुंच कर तत्काल फाल्ट बनाने की बात कही। इस पर उसने मंगलवार को फाल्ट ठीक करने को कहा। यह सुन आगबबूला हुए प्रधानपति व उसके दो साथियों ने गाली-गलौच करते हुए तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया।

गोली संविदा कर्मी के हांथ और गले मे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल  गया। फायर की आवाज़ सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों को आते देख दबंग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधानपति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button