बांदा
दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर बरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बांदा। दहेज हत्या के आरोपी पति, सास व ससुर साक्ष्य के अभाव में अदालत से बरी हो गए। 10 में 6 गवाह मुकर गए। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए अदालत ने नोटिस जारी कर वाद दायर किया है। कालिंजर थाना क्षेत्र छिगरिहा गांव निवासी जगदीश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फरवरी 2019 में पुत्री अर्चना की शादी सिघौंटी गांव के वीरेंद्र पटेल से की थी। ससुराल वाले एक लाख रुपये व बाइक की मांग करके प्रताडि़त कर रहे थे। आरोप लगाया कि पति व सास ससुर ने जहरीला पदार्थ खिलाकर अर्चना को मार डाला। आरोपी पति 2 वर्ष से जेल में है। ससुर रमेश पटेल व सास रतिया जमानत पर हैं। साक्ष्य के अभाव में तीनों को सेशन न्यायाधीश ने दोष मुक्त कर दिया।




