फैजाबाद

दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मिल्कीपुर-अयोध्या। एक सप्ताह पूर्व विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा । कुमारगंज थाना क्षेत्र के सरायधनेठी गांव निवासी 26 वर्षीय विवाहिता आरती पत्नी विवेक कुमार चैहान कि एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मौत हो गई थी। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 255/21 धारा -498ए,304बी आईपीसी  व 3/4डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए थानाध्यक्ष कुमारगंज ने पुलिस टीम गठित की थी। सोमवार कुमारगंज पुलिस को सूचना मिली कि डीपी एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपी थाना क्षेत्र के रमेश नगर बड़ी नहर पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं सूचना मिलते ही थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा कांस्टेबल अभिमन्यु सिहं महिला कांस्टेबल फरीन बानो मौके पर पहुंचकर विवेक कुमार उर्फ पंडित पुत्र स्व0 रामनरेश , बीना उर्फ गुडिया पत्नी स्व0 रामनरेश निवासी सराय धनेठी थाना कुमारगंज को गिरफ्तार कर थाने ले आई जहां पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। यह जानकारी थाना कुमारगंज ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button