फैजाबाद

बाढ़ प्रभावितों को विधायक ने वितरित की राहत सामग्री

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रुदौली(अयोध्या)। सोमवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कैम्प लगाकर राहत सामग्री किट का वितरण किया। तथा उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। तहसील क्षेत्र के ग्राम कैथी मांझा व पूरे महंगू गांव के लगभग 100 ग्रामीणों को विधायक द्वारा पस्ता माफी गांव के समीप बंधे पर कैम्प लगाकर राहत किट का वितरण किया गया। राहत किट में घरेलू प्रयोज्य की वस्तुएं व खाद्य सामग्री जैसे आलू, दाल, चीनी, तेल व इत्यादि चीजें मौजूद है। संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें और ग्रामीणों की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करते रहें। राहत किट पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ साफ नजर आयी और उन्होंने विधायक श्री यादव का आभार प्रकट किया। वहीं विधायक श्री यादव ने बाढ़ से बेघर हुए कुछ ग्रामीणों के नए स्थान पर पुनर्वास की बात भी कही।

इस अवसर पर इस अवसर पर विधायक श्री यादव के साथ उप जिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, लेखपाल अखिलेश सिंह, लेखपाल मुन्ना लाल कनौजिया, ग्राम प्रधान पस्ता राकेश कुमार वर्मा, भाजपा नेता तेज तिवारी, श्रीनाथ यादव सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार यादव,पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल शर्मा, युवा भाजपा नेता शिवानंद मिश्रा, लाल बहादुर यादव, राम प्रताप यादव, विपिन कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, दिनेश यादव कार्यालय प्रभारी विधायक जन सहयोग रुदौली सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button