कला-साहित्य
दिनचर्या में शामिल योग होना चाहिए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
माना कि व्यस्त रहते हैं हम
सुबह से लेकर रात तक
जिंदगी की जद्दोजहद में बहुत,
लेकिन अपना स्वास्थय भी है
एक बहुमूल्य नियामत
अतः इसके ऊपर भी थोड़ा
समय का उपयोग होना चाहिए,
ज्यादा नहीं तो थोड़ी देर ही सही
रोज की हमारी दिनचर्या में
शामिल जरूर योग होना चाहिए।
माना कि रखते नहीं हैं हम
घर, नौकरी, काम-धंधों की तरह
अपनी प्राथमिकता में सेहत को बहुत,
लेकिन चलाने हैं बाकी काम भी
सही ढंग से अगर
तो भी कम से कम अपना शरीर
निरोग होना चाहिए,
ज्यादा नहीं तो थोड़ी देर ही सही
रोज की हमारी दिनचर्या में
शामिल जरूर योग होना चाहिए।
जितेन्द्र ‘कबीर’
संपर्क सूत्र – 7018558314



