कला-साहित्य
रूह प्यासी है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बात सच है कि साँस भारी है,
आंँख भी नम है रूह प्यासी है।
थी नदी मैं मगर रही प्यासी,
एक समंदर की आस बाकी है।
रोज़ कटती है जागकर रातें,
जबकि आंँखों में नींद काफ़ी है।
वह फ़ना हो गई ख़ुशी देकर,
नाम शक्ति का जबकि नारी है।
आज जम के बरस रही बूंदे,
आसमाँ को ख़बर हमारी है।
मुस्कुरा गोद है भरी तेरी
पास तेरे ख़ुशी की चाबी है।
आंँसुओं की झड़ी नहीं थमती,
आज हरसू कमी तुम्हारी है।
हो सके तो दुलार लो उनको,
जिनकी आंँखों में बस उदासी है।
तू ‘किरण’ है मगर डरी सी क्यों,
बादलों की उमर ज़रा सी है।
प्रमिला ‘किरण’
इटारसी-मध्य प्रदेश




