कला-साहित्य

दीपोत्सव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दीपोत्सव के इस, पावन बेला पर
चलिए हम घर-आँगन जगमगाएँ।
दीपों के लौ से हों सब आलोकित
तन-मन में भी उजियारा भर जाएँ।

दूर तमस हों और मन अलंकृत हों
सद्भावनाओं के मृदु तार झंकृत हों
इस जीवन में, नव-रस संचरित हों
जड़-जीव-जगत सब पुलकित हों।

शुद्ध-सरल,निष्पाप हों यह जीवन
यह जग बन जाये मधुमय-मधुबन
प्यार आस्था-विस्वास महक जाय
चलो करें एक दूसरे का अभिनंदन।

करें संकल्प और सब करें प्रार्थना
मानवता का नित सब करें साधना
दुष्ट-दलन हों, दूर मन से अगन हों
दुर्भावना दुराग्रह की न हो,कामना।

अशोक पटेल “आशु”
मेघा,धमतरी (छ ग)
९८२७८७४५७८

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button