गोंडा

दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उमरी बेगमगंज/गोण्डा ।पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-राहुल कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button