गोंडा

दुष्कर्म करने वाला आरोपी दरोगा गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा। धर्म व नाम बदलकर शादी का झांसा देकर युवती से सालों दुष्कर्म करने वाले दरोगा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिले में कार्यरत दरोगा वसी अहमद अपना धर्म व नाम बदलकर एक युवती से करीब तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली की वह उसके साथ लगातार धोखा कर रहा है। इसके बाद युवती ने शादी करने के लिए दरोगा पर दबाव बनाना शुरू किया लेकिन बार बार दरोगा बहानेबाजी करके मामले को टालता रहा। 12 जुलाई को आखिरकार उसके इसी नाटक से तंग आकर आखिरकार युवती ने एसपी आकाश तोमर से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। उसी दिन इस मामले का खुलासा हो गया और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।मामला मीडिया में ज्यादा तूल पकड़ता देख पुलिस ने युवती की तहरीर पर पहले दरोगा के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद गुरुवार को नगर कोतवाली पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button