लखनऊ

देशभर में शांति पूर्वक बंद को सफल बनाने के लिए किसान- मज़दूरों का धन्यवाद- राकेश टिकैत

3 राज्यो का आंदोलन बताने वाले लोगो के मुंह पर आज का बंद तमाचा- भाकियू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तीन कृषि कानूनों की वापसी,न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी तक आंदोलन जारी रहेगा- राकेश टिकैत

आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद पूरी तरह से सफल रहा। देशभर में किसानों ने सड़कों पर आकर अपने गुस्से का इजहार किया देशभर में हजारों जगह से भी ज्यादा किसान सड़कों पर बैठे ।बंद को किसानों के साथ साथ मजदूर व्यापारियों,कर्मचारियों,ट्रेड यूनियन का भी सहयोग मिला ।देश की राजनीतिक पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया ।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक किसानों के बंद का पूरा असर रहा सुबह से लेकर शाम के 4:00 बजे तक कहीं भी कोई घटना हिंसक झड़प भी नहीं हुई, इसके लिए देश के किसानों मजदूरों व नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं ।
चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा कि 3 राज्यों का आंदोलन बताने वाले लोग आंख खोल कर देख ले कि पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए उत्तर प्रदेश में जो गन्ना मूल्य की घोषणा की गई है वह भी किसानों के साथ मजाक है गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए भी जल्दी सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा भारत बंद के कार्यक्रम से कुछ लोगों को स्वाभाविक रूप से परेशानी हुई होगी लेकिन एक दिन किसानों के नाम सोच कर भूल जाएं।
किसान 10 माह से घर छोड़कर सड़कों पर है लेकिन अंधी और बहरी सरकार को न तो कुछ दिखाई देता है और नहीं सुनाई देता है ।लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है सरकार इस भुलावे में ना रहे किसान खाली हाथ घर लौट जाएंगे । किसान आज भी बिल वापसी तो घर वापसी की मांग पर पूरी तरह से अडिग है । हमारी सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

भवदीय
धर्मेन्द्र मलिक
मीडिया प्रभारी भाकियू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button